फोटो नं 23 अनुज की फाइल फोटो।
फोटो नं 24 घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
फोटो नं 25 अनुज की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगला जगे गांव में एक भागवत समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव गांव के निर्माणाधीन मकान में लटका मिला। सूचना पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम कराया है। भाई का आरोप है उसके भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला गुंदी निवासी अनुज कुमार (21) मंगलवार की शाम को अपने घर से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला जगे में होने वाली भागवत कथा में शामिल होने के लिए आया था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर निर्माणाधीन एक मकान में रस्सी के सहारे लटका मिला।
गांव के लोगों ने शव मकान के चौखट से लटका देखा सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जानकारी पर मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई देवेंद्र का आरोप है कि भाई का नगला जगे की एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मंगलवार शाम को उसके बुलाने पर वह शाम आठ बजे अपने घर से निकला था। उन्होंने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। मृतक ने अपने गांव में रहने वाले दोस्त अनुज के मोबाइल पर रात दस बजे फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अनुज से उसे फोन किया, लेकिन इसका फोन भी रिसीव नहीं हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।