फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शराब ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, फोड़ीं बोतलें

विज्ञापन
फोटो 11: समसपुर में देशी शराब की दुकान के बाहर शराब को नष्ट करतीं महिला। संवाद
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के समसपुर गांव में देसी शराब ठेका खुलने से आक्रोशित महिलाओं ने दुकान में रखी शराब की बोतलें और पैकेट बाहर सड़क पर फेंक कर नष्ट कर दिए। ठेका कर्मी ने इसका विरोध किया तो उनसे हाथापाई हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस व आबकारी टीम मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब एक बजे छह से अधिक महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर ठेका कर्मी से दुकान बंद करने की बात कही। ठेका कर्मी व महिलाओं में तीखी बहस के साथ हाथापाई होने लगी। ठेका कर्मी के व्यवहार से महिलाएं आक्रोशित हो गई और एकजुट होकर उन्होंने दुकान में रखी शराब की बोतलें और डिब्बे (कार्टून) बाहर सड़क पर फेंकने शुरू कर दिए जिससे अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि ठेकाकर्मी व शराब लेने लोगों में आए दिन देर रात तक लड़ाई- झगड़ा होता रहता है। दुकान के आसपास नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। घर के दरवाजे पर बैठना भी दुश्वार हो गया है। शराब पीकर लोग गाली-गलौज करते हैं और महिलाओं को अभद्र इशारे तक करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शराब ठेका की दुकान गांव से बाहर ले जाने की कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान कृपाशंकर ने बताया कि गांव के बीच शराब का ठेका के पास में ही एक निजी स्कूल होने के कारण बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने ठेका दूसरे जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत करवाया।





ठेका संचालक ज्ञानेंद्र सिंह निवासी खेड़ापति सराय, इकदिल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 29 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गांव के कुछ पुरुष व महिलाएं तथा कई अज्ञात लोग एकजुट होकर ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया।
आरोपियों ने बिक्री के करीब 1,49,600 रुपये भी उठा लिए। साथ ही दुकान में रखे करीब 3009 पौवा शराब जिसकी कीमत करीब 2,40,720 रुपये बताई गई है को बाहर फेंककर नष्ट कर दिया। इसके अलावा दुकान में लगे इन्वर्टर व अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की गई।
ठेका संचालक का कहना है कि इस घटना में कुल मिलाकर करीब 4,30,320 रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही सेल्समैन दिनेश कुमार के साथ भी मारपीट की गई। ठेका संचालक ने थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें