फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर महिलाएं लड़ाएंगी पेंच, देंगी ढील

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वसंत पंचमी पर्व के मौके पर शहर में पहली बार महिलाओं की पतंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता चौगुर्जी स्थित जेएसकेजी कॉलेज की ओर से होगी। आयोजक व कॉलेज की प्राचार्या नमिता तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए लाल और पीली साड़ी का ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने के लिए महिलाएं 15 फरवरी तक कॉलेज जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दो कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक कार्यक्रम में पतंग बनाना और दूसरे में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम होगा।
इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अलावा महिलाएं स्लोगन लेखन में भी शामिल हो सकतीं हैं। पतंग बनाने व उड़ाने के लिए सामग्री स्वयं ही लानी होगी। जो महिलाएं पतंग उड़ाएंगी, वह अपनी पतंग पर स्लोगन भी लिखेंगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन व अन्य जानकारी के लिए महिलाएं चौगुर्जी स्थित जेएसकेजी कालेज में उनसे संपर्क कर सकतीं हैं। सह संयोजिका व पीटीआई बसरेहर अर्चना चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाएं उच्च प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर में उनसे संपर्क कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें