फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाया हुनर

Sun, 13 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में महिला सम्मेलन के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं है। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में सरिता, रितु, बीना, सुषमा, पूनम, रिया, सुमन, हिमांशी आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी मंजिल सैैनी व डॉ. रिचा चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सम्मेेलन में प्रतिभाग करने पहुंची महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि मंजिल सैनी व डॉ. रिजा चौधरी ने कलश दौड़ व नीबू चम्मच दौड़ में प्रतिभाग किया।


महिला सम्मेलन में आयोजित बेबी शो प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में अरनव तिवारी को प्रथम, स्वर्ण कणिका को द्वितीय व इसिता को तृतीय स्थान दिया गया। द्वितीय वर्ग में अक्षत को प्रथम, अम्बिका को द्वितीय व आराधना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन



अनुपयोगी सामग्री से वस्तुएं बनाओ प्रतियोगिता में सरिता ने प्रथम व प्रीती ने द्वितीय, अपनी सखी सजाओ में रितु ने प्रथम व अम्रीन ने द्वितीय। फूलों के गहने बनाओं में बीना ने प्रथम व स्मृति ने द्वितीय, वंदनवार बनाओं में तृप्ती ने प्रथम, डलिया सजाओ में पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया।


डलिया बनाओ में पूनम ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय, आरती थाल सजाओं में रिया ने प्रथम व उमा ने द्वितीय, पंखा बनाओ में सुमन ने प्रथम व श्यामला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में हिमांशी ने प्रथम व सारिका ने द्वितीय, देवी गीत में  रितु यादव ग्रुप ने प्रथम, बोरा दौड़ में मधु यादव ने प्रथम व प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


 मटकी रेस में कामनी ने प्रथम व रीता ने द्वितीय, मटर छीलो प्रतियोगिता में अर्चना ने प्रथम व सरिता ने द्वितीय, रूमाल में सेफ्टीपिन  लगाओ में प्रतिभा ने प्रथम व रिचा ने द्वितीय, आटे के दिये बनाओं में मंजू ने प्रथम व प्रतिमा ने द्वितीय, चने का साग काटो में सुमन ने प्रथम, नीबू चम्मच रेस में चित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें