फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए गीत और किया नृत्य

विज्ञापन
हरियाली तीज उत्सव में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जायंट्स मैत्री ने रविवार को सुंदरपुर मोड़ स्थित मधुवन वाटिक में हरियाली तीज का उत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाएं हरे परिधान में सोलह श्रंगार कर शामिल हुईं और सावन के गीत गाये।
विज्ञापन

जायंट्स मैत्री की सदस्य डॉ. श्रेता तिवारी और पूनम शर्मा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी श्वेतांबरी राय शामिल हुईं। उन्होंने सावन पर गीत भी गाया। मैत्री सदस्य डॉ. तृप्ति यादव, दीप्ति मित्तल, शीतल माहेश्वरी, नीतिमा गुप्ता, ममता केसरवानी और वर्षा चौबे ने नृत्य प्रस्तुत किए। गीत, संगीत पर अन्य महिलाओं ने भी नृत्य किया। खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें नीलिमा जैन और सीमा सिंह विजयी रहीं। मैत्री की वरिष्ठ सदस्य सत्यभामा सिंह, राजश्री वर्मा, कमलेश यादव, रमा यादव और विभा मित्तल आदि शामिल रहीं।
हरे वस्त्र पहनाकर किया राधावल्लभ का श्रृंगार
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में भी हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। राधावल्लभ को हरे वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने सावन के गीत गाये और नृत्य किया। मंदिर में श्रीराधे व ठाकुर जी के जयकारे गूंजते रहे। महंत गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज ने भगवान का विशेष पूजन किया। लड्डू गोपाल जी का हिंडोला भी डाला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें