कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण के लिए समूह में कार्य करने व स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया।
महिला/पुरुषों को फसल चना प्रजाति का आरबीजी 202 बीज क्लस्टर प्रदर्शन के लिए नि:शुल्क दिया गया। ग्राम सारंगपुर चिंदौली, बसैयाहार, सारंगपुर, प्रतापनेर आदि गांवों की किसान महिलाओं व पुरुषों को सरसों प्रजाति की आरएच 749 का बीज निशुल्क दिया गया।
गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने कृषि के आधुनिकीकरण में महिलाओं के योगदान पर जोर दिया। किसानों से पराली को न जलाने पर जोर दिया।
गोष्ठी में डा.मृत्युंजय सिंह जादौन, डॉ.बीबी जायसवाल, सुनीता मिश्रा, भूपेंद्र चौहान आदि ने अपने व्याख्यान दिए। गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक महिलाओं में रीता देवी, अर्चना देवी, राधा कुमारी, अनुपम कुमारी, गीता देवी, सरोजनी देवी, पुष्पा देवी उपस्थित रही।