इटावा। भरथना में महिला डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कुल संक्रमित 15 हो गए हैं। इनमें सक्रिय मामले आठ हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भरथना के मोहल्ला होमगंज में 30 वर्षीय महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिली हैं। जिले में 12 अप्रैल से लेकर अब तक 15 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सात संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ होम आइसोलेट हैं। संक्रमिताें में छह सैफई मेडिकल कॉलेज, पांच इटावा शहर व एक-एकउदी व भरथना में मिल चुके हैं।
जबकि दो रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में संक्रमित मिले थे। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है। जिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच करा सकते हैं।