फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विपिन और सोनी बने चैंपियन

Sun, 23 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विपिन कुमार और सोनी चैंपियन बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व चैंपियन छात्रा शुभी भदौरिया ने किया। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में सोनी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों में प्रवेश यादव प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय व कपिल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में कीर्ति प्रथम, दीक्षा द्वितीय व मोनिका तृतीय रहीं। बालकों में विपिन प्रथम, नितिन द्वितीय, मो.जीशान तृतीय रहे।
लंबी कूद में नितिन प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय व शिवा कुमार तृतीय रहे। छात्राओं में सोनी प्रथम, कीर्ति द्वितीय व तनु दुबे तृतीय रहीं। भाला फेंक में छात्रों में राधे मोहन यादव प्रथम, प्रवेश यादव व विपिन कुमार द्वितीय तथा दीपक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में तनु दुबे प्रथम, दीक्षा मिश्रा द्वितीय व भारती रावत तृतीय रहीं।
विज्ञापन

गोला फेंक में छात्रों में अर्जुन शर्मा प्रथम, अतुल कुमार शर्मा द्वितीय व आकाश भदौरिया तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में शुभी भदौरिया प्रथम, कृष्णा द्वितीय व दीप्ति त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में छात्रों में अर्जुन शर्मा प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय व मो.जीशान तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में दीप्ति प्रथम, शुभी भदौरिया द्वितीय व सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की ऊंची कूद में अनिकेत शुक्ला प्रथम, शिवा कुमार द्वितीय व अजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कालेज प्रबंध कार्यकारिणी के सेक्रेटरी अरविंद कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय, क्रीड़ाधीक्षक डॉ. ज्योति भदौरिया, सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश शुक्ला, क्रीड़ा शिक्षिका मीनू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन अश्वनी कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें