फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सिरसा गांव में रविवार रात विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं।
विज्ञापन

सिरसा गांव निवासी हेमलता (28) पत्नी विकास का शव घर में मिलने की सूचना ससुरालियों ने मृतका के चाचा फीरोजबाद के पोस्ट गुलाल निवासी गंभीर सिंह को दी। उन्होंने जसवंतनगर पुलिस को घटना के बारे में बताया और भतीजी की ससुराल पहुंचे। सीओ जसवंतनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। दो बार भतीजी को घर से निकाल दिया था।
पंचायत के बाद ससुराल पक्ष भतीजी को साथ ले गया था। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने भतीजी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के चाचा ने पति, सास, ससुर, ननद और चचिया ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। पड़ोसियों और गांव के लोगों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें