भरथना (इटावा)। पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 28 गोवंश बरामद हुए हैं।
कोतवाल मंसूर अहमद ने बताया कि रविवार रात नौ बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरथना कट के पास पिकअप को चेकिंग के लिए रोका गया। पिकअप में 28 गोवंश मिले। कागज न दिखा पाने पर चालक सहित दो लोगों को पकड़कर थाने ले जाया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जालौन के थाना गोहन के सरावन गांव निवासी निवासी चालक तौहीद और बदनपुरा गांव निवासी हसनैन बताया। दोनों गोवंशों को बेचने के लिए आगरा ले जा रहे थे। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।