फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः ट्रेन के आगे कूद कर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने जान दे दी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

धरवार चौकी क्षेत्र के बिहारी पुरा गांव के सामने दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर रविवार को एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल के पास ही फसल काट रहे किसानों ने पुलिस को बताया कि महिला धरवार गोव की ओर से पैदल आती दिखी थी। वह उसे आसपास के गांव का समझ रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिला का शरीर ट्रेन से कटने से क्षतविक्षत हो गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक जय नारायण यादव व संजीव माथुर ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें