फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सवारों ने किया महिला का अपहरण

Sun, 08 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे मानिकपुर मोड़ के समीप बाइक से जा रही महिला का मारुति वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। महिला अपने पति व जेठानी के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और पति व जेठानी के साथ मारपीट करते हुए महिला को वैन में घसीटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ का कहना है कि महिला को शिकोहाबाद से बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शहर के आईटीआई चौराहा निवासी पूजा दुबे अपने पत्नी सिंकू दुबे व जेठानी किरन के साथ शुक्रवार की शाम को इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा तलैया स्थित एक वैद्य के यहां दवा लेने के लिए बाइक से निकली थी।

रात करीब आठ बजे मानिकपुर मोड़ से आगे दो बाइकों व लाल रंग की मारुति वैन में सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया। बदमाश बाइक पर बैठी पूजा को खींचने लगे तो पति सिंकू व जेठानी किरन दुबे ने विरोध किया। बदमाशों ने दोनों की पिटाई की और पूजा को जबरन खींचकर वैन में डाल दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पति सिंकू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सिंकू के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जेठानी किरन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छानबीन करके महिला को शिकोहाबाद से बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें