फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों के सिरसा गांव में एक महिला का शव बुधवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सिरसा गांव निवासी रामकेश यादव की पत्नी कीर्ति देवी (30) का शव बुधवार सुबह घर के अंदर बरामदे में गाटर की कुंडी से फंदे पर लटका मिला। सुबह मुख्य गेट के दरवाजा न खुलने पऱ परिजनों ने लकड़ी और हाथ डालकर किसी तरह दरवाजा खोला अंदर फंदे पर शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए, तहसीलदार ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, एमपी भिंड के गांव गढूपुरा निवासी श्रीकृष्ण यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कीर्ति की शादी चार साल पहले रामकेश के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराली बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार रात बेटी के साथ मारपीट की गई और हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। महिला के दो वर्षीय बेटी उन्नती व पांच माह का बेटा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया परिजन की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें