फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। ग्राम अकबरपुर में मंगलवार शाम महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रूबी (30) पत्नी दीपक उर्फ डीके निवासी अकबरपुर मंगलवार रात आठ बजे घर के कामकाज निपटाने के बाद बच्चों को खाना खिलाकर अपने कमरे में चली गई थी। उसी दौरान उसका पति दीपक खेत पर चला गया। करीब नौ बजे दीपक की मां कमरे में पहुंची तो उन्होंने रूबी को पंखे के कुंडे से स्टॉल के सहारे लटका देखा।
सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। आत्महत्या के पीछे का अभी कारण नहीं पता चल सका है। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें