फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिली महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पूर्व लखना के पास नहर में मिली महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पहले भी एक युवती का शव बरामद हुआ था।
उसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त न होने से पुलिस दोनों मामलों को ऑनर किलिंग मान रही है।
चार जुलाई को बकेवर थाना क्षेत्र में महिपालपुर गांव के पास भोगनीपुर निचली गंगानहर में 45 साल की महिला का शव मिला था।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या हुई है।
हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस मान रही है कि शव नहर में बहकर आया है, जबकि शव के पास से शराब की खाली बोतल आदि अन्य सामान भी पड़ा मिला था।
थाना क्षेत्र में 25 जून को बिजौली गांव के पास हाईवे से सौ मीटर दूर एक खेत में एक युवती का शव मिल चुका है। मृतक महिला दो माह के गर्भ से थी।
उसकी भी गला दबाकर हत्या की गई। इस प्रकरण में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस की तीन टीमें भी औरैया, आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज फर्रुखाबाद, कानपुर देहात जिलों में भेजी गई थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

लिहाजा इन दोनों महिलाओं की हत्या अब तक पहेली बनी हुई है। गला दबाकर की गई हत्या और शिनाख्त न होने से पुलिस इन मामलों को ऑनर किलिंग के नजरिये से देख रही है।
विज्ञापन

दोनों मामलों के विवेचक थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस का प्रयास शवों की शिनाख्त कराने का है। शिनाख्त होते ही मामले खुल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें