फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिर में गोली मारने वाली महिला की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के बीना में ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारने वाली महिला की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के बीना में बुधवार शाम मौरंग-गिट्टी कारोबारी प्रवेश की पत्नी राजकुमारी ने ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी। पुलिस की टीम भी जांच करने पहुंची थी। जिसमें सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने परिजनों से भी पूछताछ की थी। घायल महिला को परिजन गुरुवार को आगरा के निजी अस्पताल भी ले गए थे। जहां डॉक्टर ने भर्ती करने के लिए मना कर दिया। उसके बाद महिला को दोबारा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मायके पक्ष से किसी भी परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने के लिए लिखित पत्र दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण अवसाद में आकर गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें