फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाईवे के किनारे मिला युवती का अर्धनग्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो संख्या 04व 5 ग्राम बिजौली के हाइवे के किनारे एक ढेंचा के खेत में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ अ? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
हाईवे से सटे बिजौली गांव के एक खेत में गुरुवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब दस बजे बिजौली गांव के हाईवे से सटे खेत में युवती का खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह और सीओ आलोक प्रसाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
युवती के चेहरे और हाथ पर गहरे घाव थे। गर्दन पर रस्सी के निशान थे और चेहरा नीला पड़ चुका था। युवती के बदन पर केवल सलवार था।
स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करके देर रात शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।
गांववालों का कहना है कि घटनास्थल के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर देर रात तक पीने वालों का जमावड़ा रहता है। बहुत दूर का कोई व्यक्ति यहां आकर शव फेंकने की हिम्मत नहीं जुटाएगा।
ग्रामीणों के बयान से पुलिस आशंका जता रही है कि आसपास के किसी गांव की युवती के साथ वारदात करके उसका शव फेंका गया होगा। पुलिस दुकानदार और स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खोजी कुत्ते को घटनास्थल के पास लाकर छोड़ा गया तो वह करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर चलकर बिजौली गांव की तरफ मुड़ा, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्यारे किसी गाड़ी से शव लेकर आए और खेत में फेंकने के बाद बिजौली गांव की तरफ से भागे होंगे।
टायरों के निशान लेने के साथ पुलिस आसपास के चौराहों और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इंस्पेक्टर रमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल युवती की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें