फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Sat, 21 Oct 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मैनपुरी रोड पर थाने से करीब 100 मीटर दूरी पर बाइक सवार दंपती ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला बिजई निवासी देवेंद्र कुमार (55) अपनी पत्नी रानी देवी (52) की तबीयत खराब होने पर इटावा में निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए गए थे। वहां से दोपहर एक बजे बाइक पर सवार होकर दोनों घर जा रहे थे। तभी मैनपुरी रोड पर सैफई थाने से करीब 100 मीटर दूरी पर ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति घायल हो गया है। मृतका के तीन बेटे व दो बेटी हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें