फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति समेत दो पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना चौबिया स्थित चौकी नीमासई के पास बुधवार दोपहर कार में बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें दंपती व दो पुत्री घायल हो गईं। सभी घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि अन्य की हालत में सुधार है।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राकेश (52) निवासी कमला नेहरू नगर, खुर्रम नगर लखनऊ कार से आगरा जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी बीना (50), पुत्री वर्तिका व मानसी थीं। वह थाना चौबिया के चौकी नीमासई पर पहुंचे थे। इस दौरान ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। एक्सप्रेसवे के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सैफई में भर्ती कराया। साथ ही वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने इलाज के दौरान बीना की मौत हो गई जबकि अन्य की हालत स्थिर बनी हुई है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें