फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डंपर की टक्कर से महिला की मौत, देवर गंभीर

Thu, 22 Oct 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो01:: प्रियंका। फाइल फोटो
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब आठ बजे डुढहा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कुंजपुरा निवासी प्रियंका (27) अपने देवर सूर्या (21) के साथ बाइक से बुधवार दोपहर इटावा गईं थीं। रात में घर लौट रही थीं। डुढहा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में सूर्या को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।
प्रियंका के पति संदीप कुमार की करीब एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। प्रियंका पर तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी। इनमें पिंकी, राधिका और कल्लो हैं। मां की मौत के बाद तीनों मासूमों के सिर से ममता का साया भी उठ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें