फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। पशुबाड़े की कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। दीवार के नीचे दबने से भैैंसों की भी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चकरनगर के नगला चौक गांव निवासी अनिल कुमार राठौर की पत्नी विमलेश (32) गुरुवार शाम साढ़े सात बजे पशुओं को चारा देने के लिए पशुबाड़े में गई थी। इस दौरान आठ फीट ऊंची कच्ची दीवार महिला और भैंसों के ऊपर गिर गई। महिला की चीख पुकार सुन परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी चकरनगर एसडीएम मलखान सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ और थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल व फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम बचाव कार्य किया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें