फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा में एक महिला घर में झाड़ू लगाते समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के व्यासपुरा गांव में रहने वाले सुजीत की पत्नी अंकित (25) सोमवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाते समय अंकित ने कमरे में रखा पंखा उठाया तो उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। पति सुजीत ने बताया कि पंखे के तार में करंट उतर रहा था और इसकी जानकारी घर में किसी को नहीं थी।
सुबह पंखा बंद पड़ा था, लेकिन उसका तार बिजली के बोर्ड में लगा था। जैसे ही अंकित ने उसको उठाया वह बिजली के करंट से पंखे में चिपक गई। उसके चिल्लाने पर घर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसे जब तक पंखे से अलग किया जाता वह बिजली के करंट से गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां कि चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें