फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: देवर की शादी और मकान को लेकर महिला ने जहर खाया

Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 10:: अस्पताल में महिला से जानकारी लेते थाना प्रभारी गौरव सिंह। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में देवर की शादी और दूसरे मकान को अपने नाम कराने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने महिला को बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नवादा निवासी रश्मि (35) के पति सर्वेश कुमार गुरुग्राम में एक फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई।
महिला के देवर अवधेश कुमार उर्फ मंटोले ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर था। जानकारी मिलने पर भाभी के घर पहुंचा तो उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया महिला अपने अविवाहित देवर की दूसरी महिला से शादी करने और उसके अलग मकान में रहने का विरोध कर रही थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मकान अपने नाम कराने को लेकर भी विवाद होने की जानकारी मिली है। महिला के पति को घटना की सूचना दे दी है। मामले में तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें