फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या, ससुरालवालों पर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अहीर टोला गांव में बुधवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव अहीर टोला निवासी रमेश चंद्र कस्बे की बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका बेटा अभिषेक गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान किए है। बुधवार को रमेश बैंक और बेटा दुकान पर चला गया। दोपहर करीब एक बजे रमेश की पत्नी और बेटी स्वाति घर के बाहर बैठीं थी। बहू गौरी (22) अपने कमरे में सोने चली गई।
कुछ देर बाद स्वाति घर गई। बहू का कमरा बंद होने पर आवाज लगाई। उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखा, दुपट्टे से बने फंदे पर गौरी का शव लटक रहा था। स्वाति के चीखने पर सास और आसपास के लोग मौके अंदर पहुंचे। परिजनों ने अभिषेक और पुलिस को सूचना दी। एसएसआई रमाकांत मौके पर पहुंचे और बकेवर के मोहल्ला किदवई नगर में गौरी के मायके वालों को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति और ससुर ने मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की है। मां सुखदेवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गौरी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें