फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : घूमने जाने के लिए छात्र ने रचा अपने अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। रम्मपुरा गांव के 10वीं के छात्र से घूमने जाने के लिए अपने अपहरण का नाटक किया था। उसने ही ताऊ से फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। छात्र मंगलवार देर को पुलिस को रजपुरा रोड पर मिल गया था।
विज्ञापन

रम्मपुरा गांव के डेयरी संचालक राजेश सिंह यादव का बेटा असित यादव सेंट जेवियर स्कूल गनियावर गांव में कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। साढ़े तीन बजे असित के फोन से ताऊ प्रेम सिंह को फोन किया गया। फोन करने वाले ने एक लाख रुपये मांगी थी। नोएडा में नौकरी करने वाले प्रेम ने राजेश को सूचना दी। राजेश ने सीओ राकेश वशिष्ठ को सूचना दी। सीओ ने छात्र की तलाश में दो टीमें लगाईं। रात करीब साढ़े 10 बजे छात्र रजपुरा रोड पर मिल गया। उसके चोट के निशान थे। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि घूमने जाना चाहता था। इस कारण ताऊ को फोन लगाकर रुपये मांगे थे।
पापा को फोन करते वो पहचान जाते आवाज
असित ने पुलिस को बताया कि वह घूमने के लिए बाहर जाना चाहता था, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इसलिए उसने अपहरण का नाटक रचा। पापा को इसलिए फोन नहीं किया क्योंकि वह आवाज पहचान जाते। चोट के निशान भी उसने खुद ही बनाए थे। पुलिस को मोबाइल में कई ट्रेनों को सर्च करने की जानकारी मिली है। कानूनी कार्रवाई के बाद छात्र को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बच्चों की गतिविधियों पर रखें नजर : एसएसपी
इटावा। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इससे पूर्व जसवंतनगर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया के दुष्परिणम के चलते बच्चे घूमने और मस्ती के ऐसे कदम उठा रहे हैं। माता-पिता को बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। बच्चे मोबाइल में क्या देखते हैं, उनके दोस्त कौन हैं और उनके बीच क्या बातें होती हैं, ये जानकारी रखना बहुत जरूरी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें