फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परौली रामायन में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। कुल्हाड़ी के हमले से महिला घायल हो गई जिसे सैफई में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत परौली रामायन निवासी तुलसीराम ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से जमीन के संबंध में करीब 20 दिन से विवाद चल रहा था। इसी बात की रंजिश मनाते हुए आरोपी दस से अधिक साथियों के साथ घर के पास पहुंचा।
जान से मारने की नियत से पत्नी भगवान देवी (60) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसे सैफई में भर्ती कराया गया है। साथ ही धन देवी पत्नी अतर सिंह भी झगड़े में घायल हो गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से दीपक व अखिलेश भी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चौबिया थाना प्रभारी चंद्र देव यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से छह लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें