फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क और दो सवारी, कटे चालान

विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 18 शास्त्री चौराहे पर वहन व मास्क चैकिग करते पुलिसजन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
पुलिस की अपील को दरकिनार कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शुक्रवार को सख्ती बरती गई। शास्त्री चौराहे पर बगैर मास्क पहने दोपहिया वाहन चलाते लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी वैभव पांडेय और कोतवाल रमेश सिंह समेत तमाम सिपाही शुक्रवार सुबह शास्त्री चौराहे पर जमे रहे। लॉकडाउन का उल्लंघन कर गुजरते लोगों को रोक कर उनके चालान काटे।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी लोगों से पुलिस लगातार अपील कर रही है कि सड़क पर बेवजह न घूमे। जरूरी होने पर मास्क पहन कर बाहर आएं। बाइक या स्कूटी पर सिर्फ एक से अधिक लोग न बैठें।
विज्ञापन

तमाम लोग इसका पालन भी कर रहे हैं। जो नहीं कर रहे, उनके खिलाफ शासन के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई की जा रही है। उनके चालान काटे जा रहे हैं। यह चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों पर दो सवारी और मास्क न लागने की जांच के लिए नगर में अभियान चलाया। इसमें 46 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि ऊसराहार के अनुसार थाना क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान में 30 वाहनों के चालान काटकर 600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें