फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ः फिर लुढ़का पारा पहुंचा 5 डिग्री पर, सुबह छाया कोहरा, कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
माल गोदाम रोड पर गर्म कपड़े पहने बच्चे को लेकर जाता एक व्यक्ति - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। लगातार दो दिनों से पारा में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। सुबह कोहरा की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड में स्कूल जाना पड़ा। हालांकि सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत भी मिली। धूप में बैठकर चाय का सेवन करते नजर आए। शुक्रवार कीे सुबह कोहरा भी छाया रहा जिसके कुछ घंटों बाद छंटने के बाद धूप भी निकली।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन तापमान में सुधार के कोई ज्यादा आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को न्यूनतम पारा 06 तथा रविवार को पारा 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 15 जनवरी तक तापमान बढ़ने और धूप रहने की संभावना है। लेकिन 16 से 19 जनवरी तक बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। यानी कड़ाके की ठंड से निजात मिलने की संभावना अभी एक सप्ताह तक नजर नहीं आ रही है।
ठंड की वजह से शुक्रवार में जिला अस्पताल में मरीज कम संख्या में आए। जिनकी संख्या 693 रही। सोमवार को सबसे ज्यादा 1400 मरीज जिला अस्पताल आए थे। उसके बाद से ठंड की वजह से मरीजों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि ठंड बढ़ने से सांस और ब्लड प्रेशर के मरीज परेशानी होने पर आते रहे। अलावा इसके खांसी, जुकाम के अलावा त्वचा रोगी भी आए। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा चौधरी ने बताया कि ठंड की वजह से सांस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 50 से अधिक मरीज उनके पास आ रहे हैं। 4 जनवरी को 131 मरीज आए थे, जबकि 6 जनवरी को मरीजों की संख्या128 रही। शुक्रवार को 60 मरीज आए।
विज्ञापन

डॉ. ऋचा चौधरी ने बताया कि ठंड के मौसम में सांस के मरीज गर्म कपड़े पहने, चाय पीते रहें। धूल और धुएं से बचाव करें। सांस फूलने पर डाक्टर को दिखाएं। एक माह से अधिक समय से खांसी आने पर जांच जरुर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें