सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हिंदू विद्यालय इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को सड़क यातायात के नियम बताए गए। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क पर हमेशा बाएं चलना चाहिए।
सड़क पार करते समय दोनों ओर वाहनों के आने-जाने की स्थिति को देखना चाहिए। 18 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले वाहन चलाना गैर कानूनी होता है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना भी जुर्म है। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, नहीं तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
छात्र-छात्राओं ने भी यातायात नियमों के संबंध में कई प्रश्न पूछे तथा प्रधानाचार्य ने उनका सामाधान किया। इस दौरान पीटीआई संतोष कुमार शर्मा, कौशलेंद्र पाल सिंह यादव, अनिल पोरवाल, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।