फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गली-गली सजाएंगे, पग-पग दीप जलाएंगे... राम आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अमर उजाला और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामशरण गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। शाम करीब सात बजे फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर दीपक जलाए। साथ ही जय-जय श्रीराम के नारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


सब में राम-सबके राम... के नारों के बीच रविवार शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर के अंदर, बाहर और छत पर लोगों ने दीये जलाकर श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया। 2100 दीपकों से मंदिर जगमग हो उठा। जय-जय श्रीराम के नारों से मंदिर गूंज उठा। गली-गली अवध सजाएंगे, पग-पग दीप जलाएंगे... राम आएंगे भजन ने माहौल को राममय कर दिया।
ृभाजपा नेता रामशरण गुप्ता ने कहा 22 जनवरी को उत्सव का दिन है। इसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। शहर के लोगों ने भी ज्ञान मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित करके दीपोत्सव मनाया है। इस मौके पर मनोज कठेरिया, नरेंद्र बरुआ, चंचल पांडेय, प्रभात तिवारी, सभासद पंकज तिवारी, शैलेंद्र, देवरश्री चतुर्वेदी, सचिन मिश्रा, लोकेश मिश्रा, विपुल राजावत, विजय तिवारी, उत्तम मिश्रा, संजू चौहान, राजेंद चौहान, अंकित तिवारी, अभय, देवेंद भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें