फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मवेशियों के झुंड पर जंगली जानवर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। मवेशियों के झुंड पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसमें पांच भेड़ और दो बकरियों को मार दिया, जबकि पशुपालक ने लाठी के सहारे दो घायल भेड़ को बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौरगा खोडन गांव निवासी रामरतन पाल ने बताया कि शुक्रवार को जंगल में मवेशी चराने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जंगली जानवर ने अचानक बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। जानवर तेंदुआ जैसा दिख रहा था। देखते ही देखते पांच भेड़ और दो बकरियों को मार दिया। लाठी के सहारे घायल दो भेड़ों को बचा लिया है। शोर शराबा मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग भाग। पशुपालक को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। हादसा के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ। पूर्व प्रधान अशोक शर्मा के आरोप के मुताबिक वन विभाग की टीम घटना के दूसरे दिन भी मौके पर नही पहुंची। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रेंजर सत्य नारायण ने बताया कि तेंदुआ ने भेड़ बकरियों को नही मारा गया है, जंगल में अन्य जंगली जानवर भी हैं। उनके पंजों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें