फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ पीया, मौत

Thu, 15 Oct 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 48:: नि​धि की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम वराउख में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर पति और भाभी उसे 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्राम वराउख निवासी निधि (25 वर्ष) पत्नी शिववीर सिंह ने पति से कहासुनी के बाद जहरीले पदार्थ पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख पति शिववीर और उसकी भाभी संजो देवी उसे आनन-फानन में ऑटो से 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर आए। इमरजेंसी वार्ड में ईएमओ डॉ. रविन्द्र साहू ने उपचार किया लेकिन उपचार के दौरान अपराह्न करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें