फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टिटावली समिति पर खुला गेहूं खरीद केंद्र, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के किसानों के सामने आ रही गेहूं बिक्री की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने टिटावली समिति पर गेहूं खरीद केंद्र शुरू किया है। केंद्र की शुरुआत एक मई से ही हो गई थी लेकिन शुरुआती दिनों में किसानों को इसकी जानकारी नहीं हुई। पिछले दो दिन दिनों से केंद्र पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है और अभी तक 150 क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीदारी केंद्र पर कर ली गई है।
विज्ञापन


चकरनगर क्षेत्र के 105 गांवों के किसानों के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में अभी तक एक भी सरकारी खरीद केंद्र शुरू नहीं किया था। ऐसे में किसानों को मजबूरी में अपनी गेहूं बिचौलियों और व्यापारियों को कम दामों में बेचना पड़ रहा था। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 15 अप्रैल के संस्करण में सस्ते में गेहूं बेच रहे चकरनगर के किसान शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में केंद्र खोलने का फैसला लिया। सचिव सुनील कुमार का कहना है कि केंद्र खुलने से अब उन्हें उचित समर्थन मूल्य मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें