फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकन हाथ में लिए चक्कर काट रहे किसान

विज्ञापन
बकेवर किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र पर खरीद न होने से किसान का रखा हुआ गेहूं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। क्षेत्र के कई गेहूं केंद्रों पर बारदाना न होने से खरीद का काम ठप पड़ा है। किसान टोकन लेकर खरीद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बार वारदाना के विकल्प के तौर पर जूट की जगह प्लास्टिक की बोरियां भेजी गईं हैं, जो खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक में पीसीएफ के छह सरकारी खरीद केंद्रों पर 16 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। खरीद केंद्रों पर बारदाना समाप्त हो जाने से गेहूं की खरीद ठप पड़ी है। बकेवर किसान सेवा सहकारी समिति खरीद केंद्र पर पिछले तीन दिनों से बारदाना नहीं होने से खरीद बंद है। यहां केंद्र पर दो किसानों के गेहूं तौल के इंतजार में रखे हैं। केंद्र प्रभारी राजीव गोयल ने बताया कि 2 हजार पैकेट बारदाना आया था। एक हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
इसी तरह जयमलपुर केंद्र पर भी बारदाना खत्म हो गया। यहां भी किसान गेहूं बेचने आ रहे। लेकिन खरीद नहीं हो रही। महेवा के मुकुटपुर खरीद केंद्र पर मंगलवार को बारदाना समाप्त हो गया। खरीद केंद्र प्रभारी रोहित वर्मा ने बताया कि बारदाना नहीं होने से खरीद नहीं हो पा रही है, जबकि ग्राम मेहंदीपुर खरीद केन्द्र के प्रभारी रामवीर ने बताया कि उनके यहां रविवार से ही बारदाना नहीं है।
विज्ञापन

बकेवर कस्बा निवासी किसान सुनील शर्मा ने बताया कि चार दिन से गेहूं सहकारी समिति केंद्र पर लाकर रखे हैं। बारदाना नहीं होने से तौल नहीं हो पा रही है।
ग्राम नौधना निवासी किसान सुरेंद्र ने बताया कि टोकन मिलने के बाद तीन दिन से बकेवर सहकारी समिति केंद्र पर गेहूं की तौल के लिए रोजना आ रहा हूं, लेकिन यहां बारदाना नहीं होने की बात बताई जा रही है।
इस संबंध में जिला पीसीएफ के जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि बारदाना की कमी है। फैक्टरियां बंद होने से समस्या है। फिर भी कुछ बारदाना जिला पर आ गया है। आज जिनको केंद्रों पर जल्द से जल्द भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें