फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उमस के बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/भरथना। रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश से राहत मिली। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जबकि भरथना कस्बे में करीब साढ़े पांच बजे अचानक काले बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के बाद जहां लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। मोहल्ला महावीर नगर, ब्रजराज नगर, गांधी नगर, मंडी रोड, इंद्रा नगर, लोहिया नगर, गिरधारीपुरा और अनवरगंज समेत कई क्षेत्रों की सड़कों और निचली गलियों में बारिश का पानी भर गया। तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें