इटावा। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में छाए बादल व हुई बूंदाबादी से आम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। किसानों ने कहा बारिश होना फसलों के लिए काफी लाभदायक होगा। साथ ही किसानों को बेहतर बारिश की उम्मीद जगी है।
पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप चरम सीमा पर है। तेज धूप के चलते फसलें भी पानी मांग रही हैं। दो दिनों से आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन हल्की बारिश होने से किसानों में उम्मीद जगी।
किसान गंगा प्रसाद राठौर ने कहा कि बारिश होने से सूख रहे बाजरा ,धान की खेती के लिए राहत की बात होगी। संजीव तिवारी ,वरुण कुमार ,अनिल कुमार ने भी मौसम को फसल के अनुकूल बताते हुए बारिश होना लाभदायक बताया। संवाद