फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव

विज्ञापन
फोटो संख्या 24आर महिला अस्पताल के पास सीवर का पानी टैंक से भरते कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बारिश के एक दिन बाद ही जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। नोडल अधिकारी के आने की सूचना पर हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन पानी निकलवाया। वहीं महिला अस्पताल के सीवर टैंक से भी पानी टैंकर से निकलवाया गया।
विज्ञापन

बारिश होने पर जिला अस्पताल परिसर में अक्सर जलभराव हो जाता है, लेकिन अस्पताल प्रशासन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं कर सका है। जबकि, अस्पताल आने वाले लोगों को जो परेशानियां उठानी पड़तीं है।
महिला अस्पताल की और लंबे समय से सीवर के टैंक के आए दिन ओवरफ्लो होने पर रैन बसेरा के पास बदबूदार पानी भरा ही रहता है। सामने ही एक जनऔषधि केंद्र है बदबूदार पानी भरे होने से लोगों को दवा लेने जाने के लिए इससे होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोविड के नोडल अधिकारी सैमुअल एन पॉल के जिला अस्पताल आने की जानकारी मिलते ही तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर पानी साफ करा दिया गया।
वहीं महिला अस्पताल के सीवर टैंक से टैंकर से पानी को भरा जा रहा था। इस बारे में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सीवर के पानी को फैलने से रोकने के लिए सात टैंक बनवाए हैं।
विज्ञापन

भर जाने पर टैंकर से पानी निकलवा रहे हैं। पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है।
सड़क ऊंची होने की वजह से अस्पताल परिसर में जलभराव ही जाता है। नाला भी बेकार है आगे पानी जाता नहीं।
बगल में जो तलैया है उसमें पानी भेज नहीं सकते इस पर शासन की रोक लगी है। नगर पालिका को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें