फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा पानी, सांपों ने उड़ाई नींद

Wed, 22 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भरथना ऊसराहार मार्ग पर जलभराव की समस्या के विरोध में जाम लगाए श्रेष्ठ नगर के लोग। - फोटो : अमर
विज्ञापन
पुराना भरथना स्थित श्रेष्ठनगर में सोमवार रात हुई तेज बारिश से सड़क किनारे बने मकानों में पानी घुस गया। पानी के साथ सांपों के आने से लोगाें की नींद उड़ गई। इससे परेशान लोगों ने मंगलवार सुबह भरथना ऊसराहार मार्ग पर बेंच तख्त डाल कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब छह घंटे बाद मार्ग पर आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी राकेश यादव, मनसुख यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राजू शुक्ला, लालू शर्मा, सुरेंद्र यादव, महेश चंद्र ने बताया कि कुछ समय पूर्व भरथना -ऊसराहार मार्ग पर श्रेष्ठ नगर वाली सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसके चलते सड़क वहां बने मकानों से ऊपर हो गई। घरों के किनारों पर नाला निर्र्माण नहीं कराया गया। इसके कारण जलभराव की समस्या रहती है। सोमवार रात हुई तेज बारिश से पानी घरों और दुकानों में घुस गया। गंदे पानी के साथ सांप भी आ गए। राजू शुक्ला और महेश चंद्र ने बताया कि सांपों के कारण हमें सारी रात जागना पड़ा। मंगलवार सुबह समस्या के समाधान के लिए मोहल्ले के लोगों ने भरथना ऊसराहार मार्ग जाम कर दिया। नायब तहसीलदार आलोक चौहान और थाना प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें