फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अधूरा पड़ा नाला निर्माण, जलभराव से बीमारियां फैलने का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भावलपुर गांव के लोग पांच वर्ष से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। समाधान के लिए नाला निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन छह माह पहले ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। लोगों को बीमारी फैलने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

कई वर्षों से हाईवे से सुगंध नगर की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे बन रहा नाला अधूरा पड़ा है। इससे जलभराव की समस्या और जटिल हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवेंद्र यादव, सुरेश चंद्र, शैलेंद्र कुमार, अजय बाबू, रंजीत बघेल, भूरे शंखवार, पंकज कुमार, बलबंत कुमार, श्याम सिंह, अखिलेश यादव, सर्वेश कुमार, उमेश चंद्र, ब्रजेश कुमार, दयानंद, आनंद कुमार आदि ने एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार का कहना है कि यह नाला क्षेत्र पंचायत निधि से बनाया जा रहा है। ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया है। इससे समस्या बनी हुई है।
समस्या काफी पुरानी, समाधान नहीं
विजय कुमार का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है। इसकी शिकायतें भी की जा चुकी हैं, इसके बावजूद समाधान नहीं कराया गया। बिना नाला बने इस समस्या का निदान नहीं हो सकता। अब नाले का काम कब पूरा होगा, यह भी नहीं पता।
विज्ञापन

अंकित का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जलभराव होने की वजह से बच्चों की यूनिफार्म प्रतिदिन गंदी हो जाती है। कई बार बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। नाले का निर्माण अधूरा होने से समस्या और जटिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें