फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन महीने से वाटर कूलर बंद, पीने को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 36 प्रहलादपुर गांव में बंद पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन

ताले में बंद है वाटर कूलर का स्टार्टर, ग्रामीणों ने की वाटर कूलर चलवाए जाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लवेदी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिंडौली के मजरा प्रहलादपुर में पिछले तीन महीने से वाटर कूलर बंद पड़ा है। वाटर कूलर का स्टार्टर ताला बंद मकान में होने के कारण ग्रामीणों को पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वाटर कूलर चालू हालत में है, लेकिन उसका स्टार्टर ताले में बंद है। जिस परिवार के पास इसकी चाबी है, वह गुजरात में रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामदुलारे, राजवीर, लालजी और पप्पू ने बताया कि कई बार प्रधान प्रशासन अनुपम पाल से वाटर कूलर को पास में लगे सबमर्सिबल से जोड़ने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि वह यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह कार्य उनके आधीन नहीं है। एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह ने कहा कि वह तुरंत इसकी जानकारी कराएंगे और वाटर कूलर को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें