फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति देख शिवपाल खफा

Thu, 07 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
निरीक्षण करते लोक निर्माण मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को ताखा की निर्माणाधीन माडल तहसील का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी रफ्तार देखकर वह काफी खफा हुए। उन्होंने निर्माण की गति को और तेज करने के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। भीड़ के धक्कामुक्की करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को हेलीकाप्टर से ताखा पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए वह सीधे नहर कोठी के गेस्ट हाउस पहुंच गए। उन्होंने वहीं पर फरियादियों की शिकायतें सुनने की कोशिश की, पर भीड़ ज्यादा होने पर लोक निर्माण मंत्री ने सभी से ब्लाक परिसर में पहुंचकर कतार बद्ध खडे़ होकर प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा। लोक निर्माण मंत्री जैसे ही ब्लाक परिसर पहुंचे तो उनकी नजर ब्लाक में पुराने टूटे पड़े भवन व बाउंड्रीवाल पर पड़ी।


इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी दिनेश सिंह को जल्द पुरानी बिल्डिंग को दुरुस्त करने व ब्लाक मुख्यालय को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों की शिकायतें सुननी शुरू की, इस बीच भीड़ के अव्यवस्था फैलाने पर नाराजगी जताई।   यहां के बाद वह ताखा में निर्माणाधीन माडल तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर निर्माण कार्य की गति को धीमा देख उनका पारा चढ़ गया।  उन्होंने सवाल किया क्या इसी गति से तहसील का निर्माण होगा।  कब तक पूरा होगा। 
विज्ञापन



उन्होंने साफ कहा निर्माण कार्य तेज किया जाए,  जिससे समय पर कार्य पूरा हो सके।  निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह, एडीएम ईश्वर चंद्र, क्षेत्राधिकारी भरथना राघवेंद्र सिंह, एसडीएम ताखा दिनेश सिंह, तहसीलदार विजय यादव, थानाध्यक्ष जेपी यादव, ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता के अलावा आदित्य गोविंद यादव, सुरेश चंद्र, राज कुमार चक्रवर्ती, कोमल सिंह यादव, उमाकांत शुक्ला, सत्यवीर सिंह व राजेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें