फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट फार्म न होने से निराश लौटे वोटर

Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कृषि इंजीनियरिंग कालेज में जमीन पर बैठे बीएलओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने वोट बढ़वाने, कटवाने और संशोधित कराने की प्रक्रिया शुरू की है। रविवार को विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथों पर वोटर सूची देखने की सहूलियत दी गई। लोगों ने इसमें रुचि भी दिखाई। लेकिन फार्मों की कमी ने वोटराें को निराश किया। व्यवस्था इस कदर लचर दिखी कि 6 बूथों वाले कर्मक्षेत्र इंटर कालेज में किसी भी बीएलओ के पास डुप्लीकेट फार्म नहीं था। जिसके चलते लोग बूथों पर आने के बाद बैरंग लौट गए। 5 सितंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के आलेख्य में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 लाख 18 हजार 921 वोटर दर्ज हैं। आयोग ने वोटरों को फिर से मौका दिया है कि वह सूची में अपना नाम देख लें। रविवार को विशेष पुनरीक्षण का दिन तय हुआ। बूथाें पर मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। लेकिन अव्यवस्था के कारण वोटर निराश दिखे। अमर उजाला टीम ने सबसे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय रुख किया। वहां एडीईओ उदय नारायन सिंह ने बताया कि बीएलओ को पर्याप्त संख्या में फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। नाम जोड़ने के लिए सर्वाधिक 100-100 फार्म 6 दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें