फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उपचुनाव में डाले गए वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। विकासखंड बसरेहर के अंतर्गत आने वाले गांव केशवपुर कला में प्रधान पद के लिए शनिवार को वोट डाले गए। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। यहां प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आठ जुलाई को मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया केशवपुर कला के पूर्व प्रधान उदल सिंह (64) की पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान पद रिक्त चल रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यहां उपचुनाव कराया गया। पंजीकृत कुल 2065 मतदाताओं में से 1221 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
वहीं बसरेहर के ग्राम खड़कोली के वार्ड संख्या 56 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में सिर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह का नामांकन हुआ। कोई अन्य प्रत्याशी न आने से नरेंद्र को निर्विरोध निर्वाचित घाोषित कर दिया गया। बताते चलें वार्ड संख्या 56 पर नरेश बाबू की कोऑपरेटिव बैंक में लिपिक के पद पर नौकरी लग जाने से उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार मोहरी ग्राम पंचायत मे प्रधान पद उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 70 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ सात प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद हो गया। विकासखंड ताखा के ग्राम पंचायत मोहरी में शनिवार को प्रधान पद मतदान हुआ। सात बजे से शुरू हुए मतदान में सुबह से ही कतारें लगी रहीं। शाम पांच बजे तक 2812 में से 1975 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। उपचुनाव में 70.23 फीसदी मतदान हुआ। मोहरी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मतदान केंद्र पर उसराहार थाना क्षेत्र के अलावा तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ भारी मात्रा में पीएसी को तैनात किया। थानाध्यक्ष शिवशंकर पटेल ने मतदान केंद्र के आधा किलोमीटर के आसपास जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया मतपेटिकाओं को सील कर ब्लॉक मुख्यालय में जमा कराया गया है। मतगणना आठ जुलाई को ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें