फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो बस की टक्कर से खड़े ट्रेलर में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 01 टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस व ट्रेलर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर(इटावा)। नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास शनिवार तड़के एक वोल्वो बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गयी जबकि ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों बस में बैठे 10-12 यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए। जो हादसे के बाद अपने-अपने गंतव्य को खुद ही रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राठ डिपो की एक बस इटावा से आगरा के लिए सुबह पांच बजे रवाना हुई। बस जैसे ही जसवंत नगर पार करने के बाद नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास पहुंची, तो कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोडवेज बस के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में रोडवेज बस का चालक आगरा के शमशाबाद, राजपुर चुंगी जंगजीत नगर निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र नत्थी लाल की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया। इस हादसे में दोनों बसों व ट्रेलर में सवार 10-12 लोग मामूली चुटहिल हो गए, जो पुलिस व अन्य लोगों के पहुंचने से पहले ही स्वयं ही इलाज के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने हाईवे पर स्थिति सामान्य की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें