फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विनोद यादव तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने

Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें विनोद यादव तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। उपेंद्र नारायण त्रिपाठी को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी सुधांशु मोहन (प्रांतीय संगठन मंत्री) व पर्यवेक्षक ब्रजेश पांडेय (मांडलिक मंत्री) की निगरानी में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। विनोद यादव के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शिक्षकों के सम्मान की रक्षा की जाएगी। विनोद यादव जसवंतनगर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इस दौरान ब्रजेश यादव, रामविलास यादव, उपेंद्र वर्मा, विपिन मिश्रा, राकेश यादव, जितेंद्र यादव, गोविंद चौहान, प्रद्युम्न यादव, रविंद्र यादव, पवन यादव, शरद प्रभात, राधा यादव, आरती सिंह, मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष औरैया अखिलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें