फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भरथना क्रॉसिंग पर ट्रॉली फंसी, आधे घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा अप रूट

Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह आलू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली फंसने से दिल्ली-हावड़ा अप रेल मार्ग करीब 30 मिनट तक बाधित रहा। इस वजह से राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे आलू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20 बी से निकल रही थी। इसी दौरान ट्रॉली का एक्सल टूट गया और वह दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक के बीच फंस गई। इस वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी व केबिन कर्मी मौके पर पहुंचे। क्रेन से ट्रॉली को खींचकर हटाया गया।
इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस करीब 25 मिनट आउटर पर खड़ी रही। अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन में खड़ा कर राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली रवाना किया गया। डाउन लाइन पर पश्चिमी आउटर पर खड़ी मालगाड़ी को कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पटरी के बीच एक्सल टूटने से ट्रॉली के फंसने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। - सचिन तिवारी, उपनिरीक्षक आरपीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें