फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो संख्या 23- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता विनय यादव अपने कोच रामाशीष याद - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा जिले को पहला स्वर्ण पदक मिला है। स्पोर्ट्स कालेज सैफई के विनय यादव ने 48 किलोग्राम वर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा के छह खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। कुश्ती संघ ने जिला पंचायत इंटर कालेज हैंवरा के पीटीआई रामाशीष यादव को उत्तर प्रदेश की टीम का कोच नियुक्त किया है।
रामाशीष देश के नामी पहलवानों में रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विभिन्न भार वर्गों के छात्र भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश से खेलने गए खिलाड़ियों में छह इटावा जिले के हैं।
विज्ञापन

एक कुश्ती बुधवार को हुई उसमें विनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। बाकी पांच पहलवानों की कुश्तियां बृहस्पतिवार को होंगी। यह प्रतियोगिता 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम को अभी तक पंाच पदक मिल चुके हैें। इसमें दो स्वर्ण पदक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें