फोटो संख्या 03 कस्बे में सड़क के किनारे मौरंग उतारता ट्रक
- फोटो : ETAWHA
अछल्दा-महेवा मार्ग पर सड़क किनारे मौरंग, गिट्टी पड़ी होने से आए दिन लोग फिसल कर गिर जाते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते ग्रामीण क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के गांव निवाड़ीकला, अहेरीपुर, उरैंग की मुख्य सड़क पर इन दिनों मौरंग व गिट्टी के दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। इससे राहगीरों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार लोग सड़क पर पड़ी बालू में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद निवाड़ीकला के मुख्य बाजार के अलावा लुधियानी चौराहा, अहेरीपुर में हनुमान गढ़ी के पास व उरैंग की सड़कों पर अतिक्रमण है।
इसकी वजह से कई जगह तो नालियां भी चोक हो गई हैं। ग्रामीण रामकृष्ण, जगराम, राजेश, रमेश, प्रीतम, रामकुमार ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर समस्या के निदान की मांग की है।