फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ भरी गलियों से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
फोटो संख्या 32 चकर नगर के तेजपुरा में बजबजाती नाली - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
विकास खंड चकरनगर के ग्राम पंचायत तेजपुरा में कीचड़ से बजबजाती गलियों से गुजरने को ग्रामीण मजबूर हैं।
विज्ञापन

यहां नालियां बरसात में पैदल चलने के लायक भी नहीं बचती। अभी बारिश ठीक से शुरू भी नहीं हुई कि गांव में गुणवत्ताविहीन नालियां आमजन के लिए परेशानी बन गई है।
तेजपुरा के ग्रामीण ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रकाश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, भूरे सिंह, अशोक सिंह, अजब सिंह, राजेंद्र बाल्मीकि, इंद्र बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, सर्वेश गुप्ता, इंदल सिंह, कलाकंद पाल, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, विनय कुमार सिंह आदि ने बताया कि गांव के लगभग आधा सैकड़ा परिवार गांव में कीचड़ भरी गलियों से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है, लेकिन धरातल पर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें