फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ताला तोड़कर मकान में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगला देवशन निवासी शिवराम सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनका भाई कमलेश कुमार परिवार सहित सूरत में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गांव में उसका मकान उनके मकान के बगल में बना है। आरोप है कि मंगलवार रात गांव के ही चार युवक मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

वह घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार सुबह आवाज सुन जब वह घर के भीतर पहुंचे तो गांव निवासी युवक मौके पर मौजूद मिला, जबकि अन्य साथी उन्हें देखकर भाग निकले। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने का वीडियो भी बना लिया था। अंदर जाकर देखा गया तो अलमारी व बक्सों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरी गए सामान का आकलन अभी नहीं हो सका है। 22 नवंबर को कमलेश कुमार के पुत्र राहुल की शादी हुई थी। शादी समारोह के बाद 28 नवंबर को पूरा परिवार सूरत चला गया था। तब से मकान बंद पड़ा था। सीओ केपी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें